नया सवेरा नेटवर्क
मडि़याह ,जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देल्हुपुर में माँ काली मन्दिर से मंगल जल कलश यात्रा महिलाओं द्वारा निकाली गयी। सोमवार से यज्ञ प्रारंभ हो गया। जिसकी पूर्णाहुति 26 जनवरी गुरु वार को किया जायेगा। पीलेे वस्त्रों में महिलाएं पुरु ष,बच्चे व बच्चियां गायत्री माता का कलश सिर पर धारण कर नारा लगाते हुए अपना अपना करो सुधार मिट जायेगा भ्रष्टाचार। अगर रोकना है बरबादी बंद करों खर्चीली शादी। क्षेत्र में जागरूकता का संदेश देते हुए माँ काली मन्दिर से निकल कर शुदनीपुर,सदलपुर, सोईथा,शीतलगंज के रास्ते से देल्हुपुर कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहाँ पर कलश पूजन एवं आरती यज्ञाचार्य हारा कराया गया। पंडित कमलेश मिश्र ने कहा की यह कलश समृद्धि को बढ़ाता है। इस लिए महिलाओं को कलश धारण करना बहोत ही शुभ माना जाता है। जन्म जन्मांतर के पापों का क्षय होता है। यज्ञ में मुख्य रु प से पंडित ब्राम्हदेव मिश्र, लाल मणि मिश्र,श्यामनारायण शुक्ल, शिवसमुझ मिश्र, अशोक मिश्र, छोटे लाल यादव, विजय यादव, देवेन्द्र मिश्र, जगदीश मिश्र, कौशलेंद्र मिश्र, शिवेन्दु मिश्र सहित सैकड़ों महिलाएं, बालिकाएं व पुरु ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पं. सुनील मिश्र ने किया।
विज्ञापन |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ