जौनपुर: घायल ऑटोरिक्शा चालक की उपचार के दौरान मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

रोडवेज बस की ऑटोरिक्शा में टक्कर से हुआ था घायल

शाहगंज,जौनपुर। क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित लक्ष्मी टॉवर समीप इलाहाबाद से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से ऑटोरिक्शा चालक बुधवार की सुबह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार की देर रात ऑटोरिक्शा चालक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कौडि़या गांव निवासी मनोज (45) पुत्र मुन्नीलाल बुधवार की सुबह रोज की भांति ऑटोरिक्शा लेकर बाहर से आने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहंुचाने के लिए रोडवेज पर आ रहा था। जैसे ही खुटहन रोड स्थित लक्ष्मी टावर के समीप पहंुचा इलाहाबाद से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटोरिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटोरिक्शो में टक्कर लगने से वह बिजली के खंभे से टकरा गया। चालक ऑटोरिक्शा से बाहर रोड पर गिर गया। बीजली का खंभा टेम्पो चालक के उपर गिरने से चालक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बुधवार की देर रात मनोज की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने बताया की सडक दूर्घटना में एक युवक घायल हो गया था उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए मामले की जांच में जुटी हैं। तथ्यों के आधार पर आरोपी के उपर उचित कार्रवाई की जाएगी।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ