जौनपुर: सिटी मजिस्ट्रेट ने भ्रमण कर जरूरतमंदो को बांटा कंबल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को रात्रि 11 बजे नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों रोडवेज बस स्टाप, भंडारी स्टेशन, जिला अस्पताल पहुंचकर गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किया। साथ ही मरीजों के तीमारदारों के साथ मिलकर लोगों में मिष्ठान्न वितरण कर नया साल मनाया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि हम सभी के लिए नव वर्ष उत्साह के साथ पूरा वर्ष बीते यही कामना करते हैं। साथ ही समाज की सेवा करने के साथ-साथ सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हम लोगों का प्रथम कर्तव्य है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent