नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश वाणी रजंन अग्रवाल ने बताया कि दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ की ओर से प्रस्ताव के क्रम में बार के अध्यक्ष, महांमत्री एवं जिलाधिकारी से विचार विमशर््ा कर वर्ष 2023 में विभिन्न तिथियों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसके अनुसार 21 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को आखिरी जुमा, 30 अगस्त 2023 को बुधवार को रक्षाबन्धन, 28 सितम्बर 2023 शुक्रवार को बारावफात, 23 अक्टूबर 2023 सोमवार को दशहरा, 27 नवम्बर 2023 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा हेतु अवकाश घोषित किया है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में 1 अवकाश 12 नवम्बर 2023 दीपावली (रविवार) को पड़ने वाले अवकाश के एवज में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा प्रस्तावित 12 नवम्बर के एवज में 15 नवम्बर 2023 को अवकाश घोषित किया गया है। उच्च न्यायालय के कैलेण्डर के नोटस-10 मे उल्लेख किया गया है कि जनपद न्यायधीश कैलेण्डर वर्ष-2023 के किसी 1 चतुर्थ शनिवार को न्यायालयों को कार्य हेतु खुले रहने की घोषणा करेंगे। न्यायालय के उक्त निर्देश के अनुपालन में माह फरवरी 2023 के चतुर्थ शनिवार को इस न्यायिक अधिष्ठान के समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य यथावत किये जायेंगे।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ