जौनपुर: शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास सम्भव:बृजेश सिंह | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास सम्भव:बृजेश सिंह  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

एसबीएन कालेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए एमएलसी

सिरकोनी जौनपुर। शिक्षा से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास सम्भव है। बिना शिक्षा के मनुष्य अपूर्ण है। उक्त बातें शुक्रवार को एसबीएन  इंटर कालेज कजगांव के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर अब शहर हो या गांव हर जगह अभिभावकों में जागरूकता आ चुकी है। अब लोग शिक्षा का महत्व समझ रहे हैं। बच्चियों की शिक्षा को लेकर पूर्व की भांति अब लोगों की सोच नही रही। अब लड़का या लड़की में कोई अंतर नही रह गया है। सभी जानते है कि शिक्षा ही उनके सभी समस्याओं का समाधान कर सकती है। कार्यक्रम में ही आयोजक सन्तोष मिश्र सुग्गू ने मुख्य अतिथि के हाथों से 100 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करवाया। कार्यक्रम को डॉ सुभाष सिंह,विकेश उपाधयाय,राहुल त्रिपाठी, शिवेंद्र सिंह रानू,डॉ देवव्रत उपाधयाय आदि ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों ने शुरु आत में कालेज के संस्थापक श्रीनिवास मिश्र के मूर्ति पर माल्यर्पण कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा संचालन कृष्णा मिश्रा ने किया। इस मौके पर कालेज की बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबन्धक चंद्रा मिश्रा,प्रधानाध्यापिका संतोषी राय, प्रधानाचार्य नीलिमा मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बबलू दुबे,कमलाकर दुबे,शिवा सिंह,पवन सिंह डम्पी,चंद्रप्रकाश,दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।

*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ