प्रयागराज: डीआईजी जेल ने संभाला पदभार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। कौशाम्बी जिले के रहने वाले डीआईजी शैलेंद्र का प्रयागराज से पुराना रिश्ता है। वह नैनी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रह चुके हैं। डीआईजी ने बताया कि कर्नाटक स्थित एक मिलिट्री स्कूल में उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण किया
इविवि से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की। कानपुर से परास्नातक की पढ़ाई के बाद सिविल परीक्षाओं की तैयारी करने लगे। 1991 बैच के पुलिस अफसर शैलेंद्र कुमार 2021 में प्रमोट होकर डीआईजी बने। कुछ दिन पहले ही लखनऊ मुख्यालय से उन्हें डीआईजी नैनी जेल बनाया गया। मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद जेलकर्मियों से मुलाकात की।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |