नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट जौनपुर के प्रधान सहायक सदानंद प्रजापति को मुख्य अतिथि, योगेंद्र प्रजापति एडवोकेट व वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर प्रजापति को विशिष्ट अतिथि, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद प्रजापति को कार्यक्रम अध्यक्ष बनाया गया। मुख्य अतिथि सदानंद प्रजापति ने संत राम सुभीख के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र प्रजापति एडवोकेट व शिवशंकर प्रजापति ने कहा कि संत राम सुभीख जी का सपना तभी पूरा होगा जब हमारे समाज के लोग गर्व से अपने नाम के आगे प्रजापति लगाएंगे। चक्रदूत प्रजापति समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि संत राम सुभीख हमेशा कुंभार जाति के उन लोगों का घोर विरोध किया करते थे जो कुंभार जाति के होकर अन्य जाति का शीर्षक अपने नाम के साथ प्रयोग करते थे। ये सभी जाति व धर्म का सम्मान करते थे और कहते थे जो व्यक्ति अपने नाम के आगे अन्य जाति का शीर्षक प्रयोग करते हैं, वह अपनी माता को गाली देने का कार्य कर रहे हैं।विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि संत राम सुभीख जी का सपना तभी पूरा होगा जब हमारा समाज शिक्षित होगा। संगठन मंत्री डॉ. संजीव प्रजापति ने कहा कि हम एकजुट होकर देश व प्रदेश की सत्ता में भागीदारी लेंगे। इस दौरान कलेक्टर अधिवक्ता समिति द्वारा संयुक्त मंत्री सोमारू राम प्रजापति व सदस्य अजय प्रजापति के चुने जाने पर साथ में चक घाटमपुर कबूलपुर के निवासी डॉ विनय प्रजापति के पुत्र सौरभ प्रजापति शिक्षा शास्त्र से पीएचडी उपाधि मिलने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ में संस्था ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि सहित समाज के लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद प्रजापति व संचालन सचिव संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक महेंद्र प्रजापति व संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महासचिव ब्राह्मदेव प्रजापति, नगर मीडिया प्रभारी आनंद प्रजापति, भागीदारी पार्टी पी के कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, दीपक प्रजापति, रीता प्रजापति, सुषमा प्रजापति, सोनी प्रजापति, नीतू प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, पवन प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, विकास प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
![*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network* *सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgeqZezO4ll5bwzU2nHBQmXLmDxDh4yllZT7KVqSj8Nlx0ctm2cDMCYWbDQSiv1rkEO4pr4pI-d5ZEXb63aNAijYEMEMoHlGae07XcmRRgQSj55sHAQMZ93IMEzB-6KixmH2pUyP5X2aShbQ9pg5zyv0QEdZgCRIofWvM1C0IVN2p5ankqLyxtSucXQ/w320-h169-rw/11.jpg) |
Ad |
![*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network* *अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhKQAfl_0h7rGw6wYuiJw4ylpg8rnf_kFr-F7sWcAVzFnv6fJMxqOrN3GAyptLCRwL_0V71BWfe-ymYZMQJkWW-dxze3lp-6cGN0p_8ym_wPt31hFJHnI79AU_oj7e4lh8-xA8OKWvKXBu0dkL5y1ofSzMNtGlxhgW5k4cx2dDywL_kZX3owdY7POiS/w320-h169-rw/12.jpg) |
Ad |
![*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network* *Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjEZwvW6Gw-KxFGUwviSNAO8uI6E-5e6-C91YtjlQPaCjH5HaBAbxQExcAY4S4yCDf0h4uvrzFLKuf9Ml7cBUJtCqFA0JROhpDWxSAAEAKm3eta_s5oeoOq5HeKxHP7HjUV4hTMB1eBLRLUHXjxqlkQ-tYs7XWI0hR-QUvzIu0ERk6g9gfcSmF4GhlH/w320-h188-rw/13.jpg) |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ