जौनपुर: निर्माणाधीन टंकी का छज्जा गिरने से चार श्रमिक घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ग्रामीणों ने घटिया सामग्री प्रयोग किये जाने का लगाया आरोप

सरायख्वाजा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जासोपुर बाजार में बुधवार को निर्माणाधीन पानी टंकी का छज्जा गिरने से चार श्रमिक चपेट में आकर घायल हो गये जिसमें दो घायलो की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ठेकेदार मौके से भाग खड़ा हुआ। जानकारी के अनुसार जासोपुर में जल निगम विभाग से पानी की टंकी का निर्माण चल रहा था और निर्माण कार्य के दौरान अचानक  निर्माणाधीन छज्जा गिर पड़ा। जिसकी चपेट में चार श्रमिक आ गए। उसमें बसीरपुर गांव की निवासी 40 वर्षीय चंदन व अतरही गांव के निवासी 30 वर्षीय सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा भी दो श्रमिको को हल्की चोटें आईं। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकालकर और एंबुलेंस से उपचार के लिए करंजाकला स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजे। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। इसके अलावा वहां मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौके पर ठेकेदार भी मामला बढ़ता देख खिसक लिया। श्रमिको ने काम रोक कर ठेकेदार की खोजबीन शुरू की लेकिन ठेकेदार मौके से फरार हो गया। 

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ