 |
जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना करते डीएम |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस पर कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरूवार को सड़क सुरक्षा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रथ यात्रा जनपद के मुख्य मार्गो से होते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आकर समाप्त हुयी। जिसके पश्चात सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित जनमानस एवं स्कूल के छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर प्र. सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकार (प्रवर्तन) स्मिता वर्मा ने लोगों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी विस्तार पूर्वक दी एवं समस्त को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी हैण्डबिल, पम्पलेट उपलब्ध कराये गये। इस मौके पर ट्रैफिक एवं एआरटीओ के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|