जौनपुर: भदेवरा गांव निवासी पूर्व प्राचार्य का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। मुफ्तीगंज ब्लॉक के भदेवरा गांव निवासी डॉक्टर एनके सिंह पूर्व प्राचार्य राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ का सोमवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। एनके सिंह राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में पूर्वांचल वि·ाविद्यालय के बीएड एमएड के संयोजक रहे तथा वर्तमान में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में बीएड और एमएड के विभागाध्यक्ष पद पर तैनात थे। महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में करीब 3 वर्ष तक 2018 से 2021 तक अपनी सेवाए प्रदान कर चुके थे। वह वर्तमान में नगर के नईगंज मुहल्ले में रह रहे थे। उनके निधन से महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह, जय बाबा, प्राचार्य डॉक्टर अरु ण सिंह, सती प्रसाद मिश्र सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने श्री सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। गांव से ही उनका शव अंतिम संस्कार के लिए रामघाट पर ले जाया गया।