जौनपुर: लोक चेतना संस्था ने गांव-गांव में जाकर जरूरतमंद असहायों में वितरण किया कम्बल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- गरीब असहायों की सेवा करना है सबसे बड़ा धर्म
कृष्णा सिंह
पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा, दुधौड़ा, रेहारी में लोक चेतना संस्था के अध्यक्ष के.के उपाध्याय के निर्देश पर बरनवाल आभूषण भण्डार के सौजन्य से कड़ाके की ठंड को लेकर जरूरतमन्द असहायों के बीच जाकर कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल पाकर गरीब असहायों ने प्यार आशीर्वाद दिया कम्बल लेते वक्त ठंड से ठिठुर रहे गरीब असहायों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
बता दें कि लोक चेतना उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री निशान्त बरनवाल ने कहा मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता। गौरतलब हो कि लोक चेतना मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह ने कहा जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा। गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है, भारतीय संस्कृति में कहा गया है सेवा परमो धर्म:।
भागवत कथा और रामायण में भी भगवान श्रीकृष्ण और श्री राम ने भी जनसेवा धर्म को निभाया था। लेकिन इन दिनों निज हितों को साधने की साधना देखकर उम्मीदें टूटती जा रही हैं। लोग इस से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं मजा तब है, जब गरीबों व असहायों के लिए भी कुछ करें। समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। हमारा संगठन लोक चेतना गरीबों की मदद के लिए काम करता है। कम्बल वितरण के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री निशान्त बरनवाल, मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह, काली प्रसाद चौबे,मोनू गोस्वामी, भीम यादव आदि लोग रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |