जौनपुर: तीरंदाजी प्रतियोगिता में आशू व श्रेय को मिला कांस्य पदक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: तीरंदाजी प्रतियोगिता में आशू व श्रेय को मिला कांस्य पदक | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। करंजाकला विकास खंड के 2 छात्रों को 66वें प्रादेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रयागराज में कांस्य पदक हासिल किया। इस सफलता के लिए लोगों ने दोनों छात्रों की सराहना की। 66वीं प्रादेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रयागराज की एग्लो बंगाली इंटर कॉलेज प्रयागराज परिसर में हुई थी। प्रतियोगिता 5  से 7 जनवरी के बीच कराई गई जो पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाडि़यों की थी। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के तीरंदाज अभ्यर्थी भाग लिया जिसमें सरायख्वाजा क्षेत्र के श्री देव पब्लिक स्कूल के छात्र श्रेय यादव ने पदक प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय टीम में जगह बनाई और ऋषिकुल इंटर कॉलेज कोठवार के कक्षा नौ की छात्रा आशू यादव ने महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों का विजेता नेशनल टीम में अपनी जगह बना लिए हैं और प्रदेश की टीम में खेलने जाएंगे। दोनों छात्र की तैयारी जिला तीरंदाजी संघ जौनपुर द्वारा संचालित एकेडमी में कराया गया था। सचिव सुमंत यादव ने इन खिलाडि़यों को सम्मानित किया। इस सफलता के लिए अन्य खिलाडि़यों ने खुशी जताई है।

*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ