नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मनपा द्वारा आयोजित की जाने वाली पश्चिम विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बोरीवली के सेंट रॉक हाईस्कूल में संपन्न हुआ। इस पृदर्शिनी में आर वार्ड के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के 78 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में चारकोप गणेश नगर, कांदिवली पश्चिम 'होली इन्फेंट हाईस्कूल' ने आरोग्य व स्वच्छता के विषय पर आधारित प्रकल्प बनाया था। विज्ञान प्रदर्शनी में होली इन्फेंट हाई स्कूल को 'प्रथम पुरस्कार प्राप्त' हुआ। विद्यार्थियों के इस उपलब्धी पर प्रधानाचार्य रामचंद्रन सर, सुधा मैडम सहित विज्ञान प्रकल्प में मार्गदर्शन करनेवाली शिक्षिकाएं रेवती रूपेश महांडेकर, रश्मी अशोक कुमार दुबे, यादव सर और मीश बाबु ने खुशी जताई है।
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|