आज्ञा माता नहीं | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
||आज्ञा माता नहीं||
आज्ञा माता नहीं प्रभु श्रीराम की|
वर्ना रावण तो क्या सबको कर दूँ खतम||
ले तो जाऊँ तुझे माँ मैं शान से|
है किसी में न दम जो मुझे बाँध ले||
गलती जिसने किया दण्ड पायेगा वो|
आयेंगे राम जी दण्ड देंगे उसे||
भूल लंकेश ने है भयंकर किया|
उसकी करनी का फल उसको दिया जायेगा||
धैर्य कुछ दिन धरो यूँ न तिल तिल मरो|
आयेंगे राम जी तुमको ले जायेंगे||
काम जितना मिला उससे ज्मादा किया|
अब यहाँ लोग तुमसे भी भय खायेंगे||
कुछ निशानी मुझे दे दो प्रभु की तरह|
जा रहे राम जी को हम ले आयेंगे||
माँ भरोसा रखो प्रभु श्रीराम पर|
आयेंगे जल्दी तुमको माँ ले जायेंगे||
पं.जमदग्निपुरी
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |