जौनपुर: माधव संघ आश्रम का हुआ लोकार्पण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने सहयोग का दिया अश्वासन
विधि विधान से हुआ गृह प्रवेश
जौनपुर। राष्ट्रीय संघ जौनपुर विभाग के आश्रम का लोकार्पण विधि विधान एवं पूजन से रामराय पट्टी (शिवा पार) में हुआ। इस मौके पर काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि यह आश्रम हिंदू जागरण का केंद्र बिंदू है। यह समाज में नव चेतना जागरण का कार्य करेगा। यह आश्रम संघ की गतिविधियों का केंद्र बिंदू है। वर्तमान एवं भविष्य की परिस्थिति को देखते हुए इस आश्रम का निर्माण किया गया है। यह स्थान समाज में व्याप्त समस्या के समाधान में सहायक होगा। हम सभी की इस आश्रम के प्रति श्रद्धा बनी रहनी चाहिए। प्रांत संघ चालक डा. विश्वनाथ लाल निगम ने कहा कि यह कार्यालय हमारी प्रेरणा का केंद्र है। यह समाज में मार्गदर्शन एवं संस्कारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। यह स्थान त्यागमय जीवन व परोपकार का प्रेरणा श्रोत है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र कार्यवाह विरेंद्र ने कहा कि यह कार्यालय भवन संघ के कार्य में सहयोग करेगा। यह संस्कार का केंद्र है।
सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने कहा की संघ का कार्य ईश्वरीय है। इसलिए यह स्थान हमारे लिए पवित्र है। हम सभी इस निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने मंच पर उपस्थित अधिकारियों का परिचय कराया एवं आश्रम के निर्माण को संघ की जरूरत बताया तथा कार्यक्रम का संचालन किया। पुरोहितों द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन कराया गया। समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा इस निर्माण में जो भी सहयोग होगा मैं निरंतर करता रहूंगा। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, विभाग प्रचारक जगदीश, प्रांत संयोजक गंगा समग्र अंब्रीश, संगठन मंत्री विहिप भोलेंद्र, परमेश्वर, विभाग कार्यवाह शिव प्रकाश,विभाग प्रचार प्रमुख डा.शैलेंद्र,जिला संघ चालक डा. वेद प्रकाश,जिला कार्यवाह मनोज,सह विभाग कार्यवाह वीरेंद्र, जिला कार्यकारिण, गतिविधि,खंड एवम नगर के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
गृह प्रवेश के पूजन में समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह अपनी धर्म पत्नी के साथ प्रांत कार्यवाह मुरली पाल अपनी धर्म पत्नी के साथ तथा डा. सुभाष सिंह ऑर्थोपेडिक सर्जन अपने पत्नी के साथ विधि विधान से पूजा पाठ कर गृह प्रवेश किया। वही गणमान्य व्यक्तियों में दिनेश चौधरी, गिरीश चंद्र यादव, के. पी.सिंह, पुष्प राज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |