नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। बनुआडीह नजहर पुलिया व तिघरा बाजार के मोड़ से पुलिस ने पशु क्रूरता और गेंगस्टर में वांछित चल रहे बीस-बीस हजार के दो इनामिया को सोमवार की भोर में गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। वही लोनियापट्टी तिराहे से पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि तिघरा गांव निवासी सोनू उर्फ मोहम्मद अली तथा आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासी नबीउल्लाह दोनों मिलकर पशु तस्करी का धंधा करते हैं। पशुओं को पिकअप वाहन पर लाद आजमगढ़ तक पहुंचाते थे। दोनों पर पशु क्रूरता और गेंगस्टर का कार्रवाई की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने दोनों की गिरफ्तारी पर बीस -बीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली को दोनों अब भी चोरी छिपे पशु तस्करी कर रहे हैं। सोमवार की भोर में सूचना पर बनुआडीह नहर पुलिया से नबीउल्लाह तथा उसकी निशानदेही पर सोनू को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं लोनियापट्टी गांव से दस लीटर कच्ची शराब भरी गैलन के साथ इसी गांव निवासी धर्मेन्द्र चौहान को भी हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक राजित राम यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, संजय ओझा, सुदशर््ान यादव, शिवाकांत और शशांक त्रिवेदी सामिल रहे।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|