द्रौपदी मुर्मू इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का करेंगी समापन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक दिन की यात्रा पर इंदौर आएंगी और यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करेंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू दिल्ली से सुबह विशेष विमान से रवाना होकर लगभग सवा ग्यारह बजे इंदौर पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर 2:55 बजे गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन भी होगा। सम्मेलन के समापन पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु शाम 5:15 बजे इंदौर से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ