नया सवेरा नेटवर्क
- जन्मदिन पर चाहने वालों ने दी बधाई
जौनपुर। जनपद के सुजानगंज ग्राम पंचायत मोहरियांव निवासी पत्रकार जयप्रकाश तिवारी का जन्मदिन सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने बधाई दिया. विगत 5 वर्षों से पत्रकार जय प्रकाश तिवारी अफ्रीका के जाम्बिया देश में कार्यरत हैं परंतु आश्चर्य की बात यह है कि लोग एक वर्ष में ही भूल जाते हैं लेकिन उनका स्वभाव और लगाव अपने लोगों के प्रति ऐसा है कि एक-एक व्यक्ति से जुड़े हुए हैं और लोगों के हर सुख-दुःख में सोशल मीडिया के माध्यम अपनी भूमिका दिखाते नजर आते हैं। अपने गृह जनपद और प्रदेश के लगभग लोगों से जुड़े रहते हैं।
जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों में ओम प्रकाश दुबे बाबा पूर्व विधायक बदलापुर, सुषमा पटेल पूर्व विधायक मुंगरा बादशाहपुर, लीना तिवारी पूर्व विधायक मड़ियाहूं, सुशीला सरोज पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मछलीशहर, अनिल कुमार यादव सीजेएम नोएडा, इ. दुर्गेश त्रिपाठी समीक्षा अधिकारी लोक सेवा आयोग प्रयागराज, डाॅ. प्रमोद के सिंह पूर्व प्रत्याशी मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा, धर्मेंद्र मिश्रा अधिवक्ता दिवानी न्यायालय जौनपुर, आलोक सिंह जिला पंचायत सदस्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे, उपाध्यक्ष सूर्य कुमार तिवारी मानस परिवार सेवा ट्रस्ट मुंबई महाराष्ट्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पांडे उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी दीनदयाल फाउंडेशन संस्था, छात्र संगठनों के छात्र नेताओं सहित अन्य संस्थाओं के साथ साथ जनपद के तमाम प्रधान गण और प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी सहित प्रमुख अखबारों के सम्पादक और पत्रकार साथी और नेताओं के साथ साथ तमाम विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और डाक्टरों ने भी बधाई दी और उनके चाहने वालों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीं।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|