जौनपुर: सियार के हमले में एक किशोर सहित दो घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूँ,जौनपुर। स्थानीय नगर में सोमवार को सुबह 11 बजे के लगभग उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पागल सियार मडि़याहूँ कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे एक किशोर सहित एक युवक को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जाता है कि सोमवार को सुबह 11 बजे के लगभग एक पागल सियार कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर पहुंच गया। देखते ही देखते उसने कई लोगों पर हमला कर दिया। सियार के हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई  फुटपाथ पर  गांधी तिराहे के सामने सब्जी बेच रहे एक 12 वर्षीय किशोर को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे को सियार के चंगुल से मुक्त कराने पहुंचे जमुआ निवासी करन तिवारी को भी घायल कर दिया। बाजार वासियों ने दुकान में घुसे सियार को लाठियों से पीट कर मार डाला। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़याहूँ में चल रहा है।

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश सिंह 'प्रिंसू' की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*भारतीय जनता पार्टी,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय युवा नेता  व सुप्रसिद्ध समाजसेवी भाई पुष्पेन्द्र सिंह जी की तरफ़ से मछलीशहर-जौनपुर की महान जनता को नव वर्ष-2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @PushpendraBJPUP #HappyNewYear2023*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ