जौनपुर: सर्दी का सितम नहीं हो रहा कम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लगातार चौथे दिन भी छाई रही धुंध
जौनपुर। जिले में ठंड का कहर बुधवार को भी जारी रहा। लगातार चौथे दिन धूप नहीं निकलने से दिनभर धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई। इससे लोगों को दिन में भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बर्फीली हवाओं ने गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। कड़ाके की ठंड के बीच शहर में अलाव की व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी तिराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, समेत कुछ प्रमुख स्थानों को छोड़ अन्य चिह्नित जगहों पर अलाव बुझ गए हैं। इसकी वजह से आवाजाही करने वालों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर सरकारी मदद से अलाव की व्यवस्था असंतोषजनक है। इसी प्रकार जिले के अन्य तहसील मुख्यालयों के गिने-चुने स्थानों पर तो अलाव की व्यवस्था की गयी है किन्तु अन्य स्थानों पर लोग ठिठुर रहे हैं। शासन द्वारा अलाव और कंबल वितरण के लिये जो धनराशि आवंटित की गयी है उसका उपयोग कब होगा आमजन को इंतेजार है। स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन, पुण्यतिथि पर कंबल वितरण किये जाने का समाचार लगातार मिल रहा है। कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन गड़बड़ायाकोहरे व ठंड के बीच ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। ट्रेनें 10 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। भंडारी और सिटी स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफार्म पर समय काटना मुश्किल भरा हो गया है। मंगलवार को बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस 10 घंटे व हिमगिरि अप एक्सप्रेस का संचालन करीब नौ घंटे की देरी से किया गया। रेलवे स्टेशन पर भी अलाव की मुकम्मल व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार रोडवेज डिपो पर रैन बसेरा बनाकर जहां मुकम्मल व्यवस्था की गयी है वहीं पर जनपद के अन्य मिनी डिपो पर अलाव की व्यवस्था न किए जाने का समाचार मिला है। रोडवेस की बस भी रात्रि में यथास्थान पर रूक रही है जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |