संगठन मंत्री का मनाया गया जन्मोत्सव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन (पंजी.) ने आज अपने संठन मंत्री माताप्रसाद शर्मा जी का जन्मदिन काव्योत्सव के रूप में मनाया। आ.आत्मिक श्रीधर मिश्र की अध्यक्षता में संचालन दिल्ली से काव्यसृजन दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पंकज तिवारी जी ने किया। आजमगढ़ से मुख्य अतिथि उदयनरायण सिंह निर्झर उपस्थित हो आयोजन की गरिमा बढ़ाये। नालासोपारा पालघर से इंदू मिश्रा, प्रफुल्ल मिश्र, सौरभ दत्ता जयंत ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शुभकामनाएं प्रदान की।
ठाणे महानगर से विनय शर्मा दीप व शारदा प्रसाद दूबे ने अपने आशीष प्रदान किये। मुम्बई से पं.रामचंद्र शर्मा जी हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी आत्मिक श्रीधर मिश्र जी ने बधाइयाँ और शुभकामनायें देकर माता प्रसाद जी को प्रफुल्लित किया। नवी मुम्बई से आ.अवनीश दीक्षित दिव्य जी व नागपुर से आ.मनिंद्र सरकार जी ने आशीष दिया।
लगभग देश के कई भागों से इस सुअवसर पर लोगों की शुभकामनाएं आज माता प्रसाद के जनमोत्सव व काव्योत्सव को सफल बनाया। मंच को सजाया पं.जमदग्निपुरी जी ने और संचालित पंकज तिवारी जी करके आयोजन को पूर्णता प्रदान की। अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में पं.आत्मिक जी ने कवियों की रचना व प्रस्तुती की अद्भुत समीक्षा की। मुख्य अतिथि आ.निर्झर जी ने आयोजन की सराहना की व आयोजक मंडल की प्रशंसा की। अंत में माता प्रसाद शर्मा जी ने सभी का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |