मुंबई के शिवाजी पार्क में 'जन आक्रोश’ मोर्चा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- बीजेपी नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
मुंबई। लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी अधिनियम को राज्य सहित पूरे देश में लागू करने की मांग को लेकर पूरे हिंदू समुदाय ने शिवाजी पार्क में हिंदू जन आक्रोश’ मोर्चा शुरू किया है। हिंदू जन आक्रोश मोर्चा शुरू हो गया है और प्रवीण दरेकर, किरीट सोमैया, आशीष शेलार, केशव उपाध्याय और चित्रा वाघ ने मार्च में भाग लिया है। आगामी मुंबई नगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में इस मोर्चा को महत्व मिला है।
इस मोर्चे में मुंबई के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। देश के साथ-साथ प्रदेश में बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओं, मुंबई में फलने-फूलने वाले भू-माफियाओं और मस्जिद पर भोंगाबाजी के खिलाफ पूरे हिंदू समाज ने एक भव्य मोर्चा निकाला है। मोर्चा कामगार मैदान से होते हुए प्रभादेवी पहुंचेगा। इस मोर्चे की पृष्ठभूमि में पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। हादसों को रोकने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की एक टीम भी तैनात की गई है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |