वाराणसी: नेवादा के गेस्ट हाउस में युवक ने लगा ली फांसी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। नेवादा (सुंदरपुर) के गेस्ट हाउस के कमरे में मंगलवार देर शाम बजरडीहा निवासी विवेक कुमार सिन्हा (35) का शव फंदे से लटकता मिला। कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने जीवन से निराश होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
विवेक सोमवार को गेस्ट हाउस पहुंचा था। मंगलवार दिन में किसी समय उसने फांसी लगा ली। देर शाम तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को शंका हुई। खिड़की से झांका तो वह फंदे से लटका था। सूचना पर भेलूपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके पर मां शांति देवी, पिता विजय कुमार पहुंचे। बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। वह प्राइवेट नौकरी करता था। नौकरी से भी निराश था।