भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख पद पर नवनाथ बन की नियुक्ति | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- डिप्टी सीएम फडणवीस और भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने दी बधाई
मुंबई। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख पर पत्रकार नवनाथ बन की नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इसकी घोषणा किया। रविवार को नवनाथ बन बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे। बन के नियुक्ति के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने बन को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
नवनाथ बन पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इसके पहले विद्यार्थी जीवन के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी काम किया था। बन के नियुक्ति के बाद बावनकुले ने कहा कि बन को पत्रकारिता व मीडिया के क्षेत्र का लंबा अनुभव है। उनके आने पर पार्टी को जरूर फायदा होगा। बन भाजपा के नीतियों, विचारधार को सामान्य लोगों तक पहुंचाने का काम वे करेंगे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |