जौनपुर: जिले में साप्ताहिक बंदी के दिन हुए घोषित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सहायक श्रम आयुक्त गौतम गिरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 की धारा 8(2) में दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान के अन्तर्गत साप्ताहिक बन्दी का प्राविधान किया गया है तथा उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली, 1963 के नियम 6 के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न एरिया/नगर पालिकाओं नोटिफाईड क्षेत्रों में वर्ष 2023 में साप्ताहिक बन्दी का दिन घोषित किया जाता है।  जिसमें नगर पालिका जौनपुर में साप्ताहिक बन्दी का दिन रविवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बन्दी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील मडि़याहूँ में साप्ताहिक बन्दी का दिन बृहस्पतिवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बन्दी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील केराकत में साप्ताहिक बन्दी का दिन रविवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बन्दी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील शाहगंज में साप्ताहिक बन्दी का दिन बृहस्पतिवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बन्दी का दिन बृहस्पतिवार, तहसील मछलीशहर में साप्ताहिक बन्दी का दिन शनिवार, शक्ति चालित प्रतिष्ठान में बन्दी का दिन बृहस्पतिवार, कस्बा मुंगराबादशाहपुर में साप्ताहिक बन्दी का दिन मंगलवार, कस्बा जफराबाद में साप्ताहिक बन्दी का दिन सोमवार, कस्बा गौराबादशाहपुर, बदलापुर, चन्दवक में साप्ताहिक बन्दी का दिन बुधवार, कस्बा खेतासराय में साप्ताहिक बन्दी का दिन सोमवार, कस्बा बरईपार में साप्ताहिक बन्दी का दिन शनिवार, कस्बा रामपुर, सुजानगंज में साप्ताहिक बन्दी का दिन बृहस्पतिवार किया गया है।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ