नारायनपुर गांव में हुई चोरी के मामले में टीम गठित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

विगत एक साल में हुई 11 चोरी की घटनाएं

केराकत। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में हुई चोरियों का पर्दाफाश करने के लिए सीओ गौरव शर्मा ने शुक्रवार को एक टीम गठित की। सीओ ने बताया कि टीम का नेतृत्व कोतवाली थाना के एसएसआई दिग्विजय सिंह करेंगे। मालूम हो कि विगत 13 जनवरी की रात नारायनपुर गांव निवासी डॉ सत्यदेव सिंह के घर करीब 60 हजार रूपये मूल्य के सामान की चोरी हो गई थी। डॉ. सत्यदेव सिंह ने बताया कि गांव में पिछले एक साल में गांव में छोटी बड़ी कुल 11 चोरी की घटनाएं हो चुकी है लेकिन किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। उनकी शिकायत पर सीओ गौरव शर्मा ने खुलासा करने के लिए एक टीम गठित कर दी है। उल्लेखनीय है कि नारायन पुर गांव केराकत और चंदवक थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित है। जिसके कारण यहां न तो चंदवक और न ही केराकत थाना की पुलिस पहुंच पाती है। जिसके कारण यह क्षेत्र चोरों के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं और किसी भी चोरी का पर्दाफाश नहीं हो सका है। चोरी की घटनाएं बढ़ने से नागरिकों में रोष व्याप्त है।

*Happy Makar Sankranti & Republic Day : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | Naya Sabera Network*
विज्ञापन




*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ