जौनपुर: भारत जोड़ो यात्रा में युवा नेता सत्यवीर हुए शामिल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भारत जोड़ो यात्रा में युवा नेता सत्यवीर हुए शामिल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। युपी पहुंची कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के युवा नेता सत्यवीर सिंह ने भी राहुल के साथ क़दमताल किया। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा में एक तरफ़ जहां विभिन्न प्रदेशों व जनपदों के लाखों लोग राहुल गांधी के साथ इस कड़ाके की ठंड में साथ चल रहे हैं तो वहीं बीते दिनों युपी बार्डर से सटे कई जनपदों में पदयात्रा करते हुए राहुल गांधी की पदयात्रा हरियाणा की तरफ़ बढ़ रही थी, जिसमें जौनपुर के युवा नेता व कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह को पार्टी नेतृत्व की तरफ़ से साथ चलने का आदेश जारी हुआ। जिसमें जनपद कैराना में सत्यवीर सिंह ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इस दौरान राहुल गांधी से इन्होंने पार्टी और संगठन की मज़बूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जनपद पहुंचने पर श्री सिंह ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों काफ़ी उम्मीदें हैं, उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल सरकार बनाने की है बल्कि यह यात्रा देश में बढ़ रही महंगाई बेरोज़गारी और आपसी नफ़रत को खत्म करने की यात्रा है, उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि राहुल गांधी के साथ मुझे पदयात्रा में चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।


*भारतीय जनता पार्टी,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय युवा नेता  व सुप्रसिद्ध समाजसेवी भाई पुष्पेन्द्र सिंह जी की तरफ़ से मछलीशहर-जौनपुर की महान जनता को नव वर्ष-2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @PushpendraBJPUP #HappyNewYear2023*
Ad

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network* Ad
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें