शब्दाक्षर महाराष्ट्र द्वारा आयोजित भव्य कवि सम्मेलन संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था शब्दाक्षर महाराष्ट्र इकाई के तत्वाधान बुधवार दिनांक 11 जनवरी 2023 दोपहर 3:00 से देर शाम तक लायंस क्लब ऑफ नवी मुंबई, समन्वय हाल सेक्टर 11 वाशी नवी मुंबई के सभागृह में कवि सम्मेलन चलता रहा।महाराष्ट्र इकाई अध्यक्षा कनकलता तिवारी के आयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जन भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष,वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे रघुवंशी ने की,मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार,गज़लकार एनबी सिंह नादान,विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय पंडित,बोधिसत्व एवं अभिलाष अवस्थी की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।
मंच का संचालन मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त शिक्षक लाल बहादुर यादव कमल ने की।कवियों के काव्य पाठ के पश्चात सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम बहुत ही उच्च स्तरीय रहा। महाराष्ट्र अध्यक्षा कनक लता तिवारी ने मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि बिट्टू जैन सना की पुस्तक " आंसू और मुस्कान " तथा अमनदीप गुजराल की पुस्तक " ठहरना जरूरी है प्रेम में " का भव्य लोकार्पण हुआ।
आयोजन में बिट्टू जैन नंदिता माजी शर्मा,मीनाक्षी शर्मा,सत्यभामा सिंह,राहुल सिंह ओज,राजीव मिश्रा, दयाराम दर्द, रिचा सिन्हा,सिंधयवासिनी तिवारी, रवि शाक्य, डॉ आनंदी सिंह रावत, अभिषेक तिवारी, अमनदीप गुजराल, प्रिंस ग्रोवर, सुमन उपाध्याय, विश्वजीत विशु,अन्नपूर्णा गुप्ता, आभा बोधिसत्व,सूर्यजीत मौर्य,शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र,आभा दवे,अंजनी कुमार द्विवेदी,पंडित श्रीधर मिश्रा,वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार रवि यादव,निकिता गुप्ता,सीमा त्रिवेदी,श्रीराम शर्मा की सहभागिता रही।