मुंबई: प्रभाकर राय संपादित 'भारतगाथा' पत्रिका का लोकार्पण सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हाल ही में कुर्ला पश्चिम स्थित DRV News कार्यालय में प्रभाकर राय संपादित 'भारतगाथा' पत्रिका का लोकार्पण संपन्न हुआ। सभी वक्ताओं ने भारत का इतिहास व उसकी महत्वता को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। लोकसंग्रह पब्लिकेशन प्रा. लिमिटेड द्वारा प्रकाशित भारतगाथा के संपादक प्रभाकर अनंत राय ने इस पत्रिका के प्रकाशन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। राय ने कहा कि शहीद परिवार के घर पर यह पत्रिका निःशुल्क भेजेंगे। इस मौके पर  मनराज प्रतिष्ठान के ट्रस्टी मनोज नाथानी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली, कुर्ला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र होवाले, समाजसेवक किरण दामले, डॉ दीपनारायण शुक्ला, अमर पटवर्धन ने अपने विचार व्यक्त किए। बेहतरीन सूत्रसंचालन चेतन कोरगावकर ने किया। इस मौके पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, राजकुमार सिंह, विजय सिंह कौशिक, प्रकाश चौधरी, गणेश चिकने, गणेश शेलके, राजा सालवे, वेंकट बोद्दुल, कपिल खरवार, दत्ता कांबले, शैलेंद्र सावंत अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

*पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की तरफ से नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ