संकल्प राष्ट्र सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में लिया गया संकल्प | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। संकल्प राष्ट्र सेवा ट्रस्ट, न्यू गोल्डन नेस्ट, भायंदर पूर्व स्थित शिवसेना नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे के जनसेवा जनसंपर्क कार्यालय में विश्व गुरु स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती निमित्त एवं राजमाता जीजाबाई भोसले की जन्म जयंती निमित्त एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के निमित्त जयंती उत्सव समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की आयोजिका पूर्व नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे ने पूजन एवं आरती किया। उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने पुष्प अर्पित कर आदरांजलि अर्पित किया। समाजसेवक श्री एलआर पांडे एवं समाजसेवक साहेबदीन पांडे ने स्वामी विवेकानन्द एवं राजमाता जिजाऊ को अपने शब्दसुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने महापुरुषों द्वारा बताए रास्ते पर चलते हुए भारतमाता को एक बार फिर से विश्वगुरु बनाने हेतु अपने सामाजिक जीवन में परिश्रम की पराकाष्ठा करने की आवश्यकता है।
नगरसेविका स्नेहा पांडे ने आजीवन राजमाता जिजाऊ एवं स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर चलने की बात करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। जयंती समारोह में समाजसेवक अमरनाथ तिवारी, विपिन झा, हरसू प्रसाद तिवारी, देवेंद्र सिंह, प्रकाश बागवे, मनोज दीक्षित, संजय गुप्ता, नितिन ओझा आदि उपस्थित थे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |