नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। तिघरा बाजार के तिराहे पर बुधवार की तड़के गश्त के दौरान पुलिस ने सात बैटरी के साथ दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने वाहनों से बैटिरयां चुराकर बाजार में बेंचना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात बैटिरयां बरामद किया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि भोर में उक्त तिराहे पर उप निरीक्षक राजित राम यादव व हमराहियों संग गश्त कर रहे थे। तभी दो युवक वहां खड़े वाहने के बीच दिखाई दिए। पास बुलाने पर वे भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम विवेक कुमार गौतम और दूसरे ने अतुल कुमार गौतम बताया। दोनों इसी थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव के निवासी निकले। वे गाडि़यों से बैटरी निकाल बाजार में बेचना स्वीकार किये। उनकी निशानदेही पर दोनों के घरों से चोरी की सात बैटिरयां बरामद की गई।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|