मुंबई में दो जगह शुरू होंगे लाइट एंड साउंड शो| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए  गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी के लोकमान्य तिलक उद्यान में लाइट एंड साउंड शो शुरू किए जाएंगे। अगले कुछ दिनों में पूर्वी और पश्चिम उपनगरों सहित कुल पांच जगहों पर लाइट एंड साउंड शो शुरू किए जाएंगे। इस बात की जानकारी राज्य के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी।

मंत्री लोढा ने महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल की 48वीं वर्षगांठ पर मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2023 वर्ष के केलैंडर का विमोचन और हो-हो बस सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर लोढ़ा ने कहा कि मुंबई महानगर में अगले 30 दिनों में गेटवे ऑफ इंडिया और गिरगांव चौपाटी पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट एंड साउंड शो शुरू किए जाएंगे।

इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही महानगर के पूर्वी और पश्चिम उपनगर सहित पांच जगहों पर भी  लाइट एंड साउंड शो किए जाएंगे। इस शो में स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन का मौका मिलेगा।

  • हो-हो बस सेवा 

इस सेवा के जरिए पर्यटकों को मुंबई के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट की सैर कराई जाएगी। लोढ़ा ने कहा कि 6 साल पहले एमटीडीसी ने 11 बसों को हायर किया था, लेकिन पिछले 3 साल से ये बसे ऐसी ही खड़ी रही। अब एमटीडीसी एक वेंडर के जरिए ये बसें चलाएगी। एक बस की मरम्मत में 12 लाख रुपए का खर्च आया। लंबी दूरी वाले रूट के लिए बसों का किराया 400 रुपए और छोटे रूट पर किराया 200 रुपए होगा। बसों में पर्यटकों को नाश्ता भी दिया जाएगा। बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। लोढ़ा ने कहा कि हमारा प्रयास एक बस को सिर्फ युवाओं के लिए शुरू करने का है।


  • कार्ला में चाणक्‍य स्मारक

पर्यटन मंत्री ने कहा कि कार्ला (लोनावला) में एमटीडीसी (MTDC) की जगह पर चाणक्य स्मारक शुरू किया जाएगा। इस स्मारक में चाणक्य की मूर्ति सहित पांच बड़े खंड होंगे। जहां चाणक्य नीति, जीवन शैली, युद्ध शैली में उनके विचारों से पर्यटकों को अवगत कराया जाएगा। यहां पर 3-3 दिनों के थाट्स ऑफ चाणक्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

  • युवा पर्यटक संघ

इस उपक्रम के जरिए युवाओं को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। एमटीडीसी के रिसोर्ट में युवाओं को 11 महीने का प्रशिक्षण देने की भी योजना है। औरंगाबाद जिले की अजंता गुफाओं के पास स्टार गेजिंग (तारों के दर्शन) गतिविधि शुरू की जाएगी।


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें