जौनपुर: आग से गोमटी व रिहायशी मड़हा जलकर राख | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र के बाबा बाजार में मंगलवार की सुबह आग से एक दिव्यांग की पान की गुमटी तथा एक रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। आग से लगभग एक लाख का सामान जल गया। उक्त गांव निवासी चन्द्रमणि तथा उसकी पत्नी दिव्यांग है। वे अपने बच्चों के साथ उक्त मड़हे में एक पान की गुमटी रखकर रोजी रोटी चलाते है। सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गयी। आग से गुमटी तथा मड़हे में आग लग गयी। दोनों पति पत्नी किसी प्रकार बच्चों के साथ बाहर निकले। आग से पूरी दुकान का सामान,बिस्तर,खाद्यान्न,हजारों रु पए नगद आदि जल गया। दिव्यांग का परिवार का पूरा आशियाना जल गया। अब वे दूसरों की मदद पर निर्भर हो गए है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent