जौनपुर: लिंग असमानता सामाजिक बुराई के साथ अपराध भी:डीएम | #NayaSaveraNetwork

लिंग असमानता सामाजिक बुराई के साथ अपराध भी:डीएम | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रसव पूर्व निदान तकनीति पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

जौनपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जन जागरूकता के उद्देश्य से पूर्व गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीकी अधिनियम 1994 (पीसीपीएनडीटी एक्ट) विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट का विस्तार पूर्वक प्रस्तुतिकरण किया गया। एसीएमओ डॉ. राजीव यादव द्वारा जनपद के पजींकृत अल्ट्रासाउंड के केंद्र संचालकों, सी.एच.सी, पी.एच.सी. के चिकित्सको को कार्यशाला में बताया कि 0-6 वर्ष के बच्चों का बाल लिंगानुपात जो पहले एक हजार लड़कों पर 930 लड़कियां थी, घटकर 918 हो गया है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि बाल जन्मदर में 12 अंक की गिरावट हो रही है जोकि बहुत ही चिंतनीय है। जिसके सम्बन्ध में विधिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि लिंग असमानता एक सामाजिक बुराई के साथ ही कानूनी अपराध भी है। उन्होंने सभी पैथोलॉजी सेंटर के संचालकों को निर्देशित किया है कि अपने सेंटर पर पीसीपीएनडीटी एक्ट का पोस्टर, बैनर द्वारा प्रचार प्रसार करें और स्पष्ट रूप से प्रमुख स्थान पर लगाएं कि उनके यहाँ लिंग परीक्षण नहीं होता है। अपने सेंटर के सभी कर्मचारियों और आसपास के अस्पतालों के कर्मचारियों को भी लिंग असमानता के खिलाफ जागरूक किया जाए। जनपद में बाल लिंगानुपात घट रहा है जिसके लिए जिलाधिकारी ने अपील किया कि लिंग परीक्षण कराने वालों की गोपनीय सूचना दे। उन्होंने कहा कि जनमानस लिंग असमानता के खिलाफ जागरूक हो रही है। सरकार के द्वारा व्यापक रूप से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में लड़किया सभी क्षेत्रों में आगे है। बच्चा पैदा होने के बाद अगर कोई व्यक्ति लड़का लड़की में भेद करता है तो उसको सी.आर.पी.सी. के तहत कार्यवाही की जा सकती है। बेटियां बेटों से किसी भी मामलें में कम नहीं होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अवैध पैथोलॉजी सेंटरों की जांचकर कार्यवाही की गई है और भविष्य में भी कड़ी कारवाई की जाएगी और फर्जी पैथोलॉजी सेंटर संचालित किए जाने या लिंग पहचान करने वाले लोगों के खिलाफ जांचकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा जाएगा। कार्यशाला के आयोजक जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मुख्य नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, विदिशा परीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ