जौनपुर: अहमदपुर गौरियान बस्ती के दो दर्जन के विरुद्ध मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुरानी रंजिश के चलते हुआ था खूनी संघर्ष
जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र के अहमदपुर गौरियान बस्ती में शनिवार की देर रात हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के दो दर्जन लोगों के विरु द्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में कई महिलाओं का नाम भी है। ज्ञात हो उक्त गांव निवासी जमील उर्फ डब्बू का अपने पड़ोसी मंजूर अहमद से पुराना विवाद चल रहा है। उसी विवाद में देर रात को जमील उर्फ डब्बू ने मंजूर अहमद के घर पर जाकर गाली गलौज किया। एक महिला ने जब विरोध किया तो उसको भी मारपीट दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में र्इंट पत्थर जमकर चलाये गए। जिसमें दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने रात को सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। एक पक्ष के शकील अहमद तथा दूसरे पक्ष के मंजूर अहमद की तहरीर पर दोनों पक्ष के एक एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी तथा चौकी प्रभारी आशीष पांडेय ने देर रात तक दबिश देकर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |