भाजपा के वरिष्ठ नेता पीवी चलपति राव का 87 वर्ष की उम्र में निधन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

विशाखापत्तनम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और जाने-माने ट्रेड यूनियन नेता पीवी चलपति राव का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके बेटे पीवीएन माधव उत्तर तटीय आंध्र स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद (एमएलसी) हैं। छब्बीस जून, 1935 को जन्मे चलपति राव ने राजनीति में आने के लिए अपनी राज्य सरकार की नौकरी और बाद में कानूनी पेशा छोड़ दिया।

उन्होंने 1967-1968 के विशाखा स्टील प्लांट आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और 1969 में गोदावरी नदी पर पोलावरम परियोजना के निर्माण के लिए आंदोलन चलाया। वर्ष 1970 में वह वकालत पेशा छोड़कर जनसंघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। उन्होंने 1972 से 1973 तक अलग आंध्र आंदोलन का नेतृत्व किया और इस दौरान उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया। वर्ष 1970 से 1974 तक उन्होंने भारतीय विद्या केंद्रम में निदेशक मंडल में सेवा की, जिसके तटीय क्षेत्रों में 40 से अधिक शैक्षणिक संस्थान हैं।

*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad

*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ