प्रयागराज: 26 जनवरी को ट्रैक्टर दिवस मनाएंगे किसान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। किसान समस्याओं पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अधिवेशन माघ मेला क्षेत्र के परेड मैदान पर हुआ। इस दौरान तय किया गया कि 26 जनवरी को किसानों की समस्या पर ट्रैक्टर दिवस मनाया जाएगा। हरियाणा के मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम होगा। जिले में जिला स्तरीय समितियां अपने आयोजन तय करेंगी। प्रदेश सचिव अनुज सिंह ने बताया कि अधिवेशन में छह महीने के आंदोलन की रणनीति तय हुई।