नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। शहर के अलग हिस्से में अवैध रूप से संचालित निजी दूर संचार कंपनी के 13 मोबाइल टॉवरों को सील किया गया। दूर संचार कंपनी ने टॉवर लगाने के पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण से एनओसी नहीं ली थी। ये टॉवर भवनों पर लगे थे।
टॉवर बिना एनओसी के वर्षों से चलते रहे। अब पीडीए की नजर पड़ी तो रविवार को इसके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन 13 टॉवर बिना एनओसी के मिले। और भी टॉवरों की जांच होगी। कंपनी से कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। कागजात वैध नहीं होने पर टावरों को बंद किया जा सकता है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ