दिल्ली एसिड अटैक के तीनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छात्रा पर फेंका था तेजाब | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक नाबालिग स्कूली छात्रा पर तेजाब फैंकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सचिन अरोड़ा (20) हर्षित अग्रवाल (19) उर्फ हनी और वीरेंद्र सिंह (22) उर्फ सोनू के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पता चला है कि आरोपी ने एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट से तेजाब खरीदा था।

पुलिस ने बताया कि मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में पुलिस को सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल मिली थी। बताया गया कि एक 17 वर्षीय किशोरी पर सुबह साढ़े सात बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। पुलिस टीमें तुरंत डीडीयू अस्पताल पहुंचीं और पता चला कि सुबह करीब साढ़े सात बजे 12वीं की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। क्षेत्र के रामा पार्क इलाके के वर्मा चौक पर एक बाइक पर दो व्यक्ति आए और पीछे बैठे व्यक्ति ने लड़की पर तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने गवाहों और स्थानीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी व्यक्तियों की पहचान की और घटना के कुछ घंटों के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी सचिन पीड़िता को जानता था और इस साल सितंबर तक दोनों के बीच दोस्ताना संबंध थे। उसके बाद उनमें अनबन हो गई। वारदात के वक्त मोटरसाइकिल आरोपी हर्षित चला रहा था। वीरेंद्र ने इनकी मदद की।पुलिस ने कहा कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हमले में वह आठ प्रतिशत जल गयी है। मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

तेजाब हमले की घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "देश की राजधानी में दो बदमाशों ने एक लड़की पर दिनदहाड़े तेजाब फेंका और भाग गए, क्या किसी को कानून का डर है। तेजाब प्रतिबंधित क्यों नहीं होता।”

सुश्री मालीवाल ने ट्वीट किया “द्वारका मोड़ के पास एक लड़की पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। हम बेटी को न्याय दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग देश में तेजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है। सरकारें कब जागेंगी। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस आयोग से बात की। उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि सक्सेना ने आज द्वारका मोड़ पर हुए तेजाब हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में पुलिस आयुक्त से बात की और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ