जलम में भाग लेंगे लखनऊ के युवा कलाकार भूपेंद्र अस्थाना | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • तीन दिवसीय जबलपुर आर्ट,लिटरेचर एंड म्यूज़िक फेस्टिवल के कला संवाद में भाग लेंगे लखनऊ के युवा कलाकार भूपेंद्र अस्थाना

लखनऊ। इत्यादि आर्ट फाउण्डेशन द्वारा 7वाँ जबलपुर आर्ट लिटरेचर एंड म्यूजिक फेस्टिवल (जलम) जो की मंगलवार से मध्यप्रदेश जबलपुर में संस्कृति थियेटर परिसर कल्चर स्ट्रीट, भंवरताल, नेपियर टाऊन में आयोजित किया गया है। यह फेस्टिवल अपने आप में एक पहचान है। इस फेस्टिवल के विनय अम्बर और सुप्रिया अम्बर बताते हैं कि इसमें हमेशा से सांस्कृतिक, सामाजिक बदलावों में कला साहित्य संगीत एवं रंग कर्म की सामूहिक भूमिका रही है। इसी अवधारणा को साथ लेकर इत्यादि आर्ट फाउण्डेशन कई वर्षों से काम कर रहा है।

इस फेस्टिवल के दूसरे दिन बुधवार, 28 दिसंबर को होने वाले कला संवाद विषय "विश्व कला परिदृश्य में भारतीय कला एवं कला संस्थानों की भूमिका" पर चर्चा करने के लिए उत्तर प्रदेश, लखनऊ के युवा कलाकार, कला लेखक एवं क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना भी प्रतिभाग कर रहे हैं, इस संवाद कार्यक्रम में भूपेंद्र अस्थाना के अलावां बिहार से चित्रकार व कला समीक्षक सुमन, भोपाल से चित्रकार, कला लेखक अखिलेश और बड़ोदरा गुजरात से कलाकार, कवि, कला आस्वादक पियूष ठक्कर भी मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं।

इस तीन दिवसीय महोत्सव में कला, संस्कृति, कला शिक्षा, साहित्य के समसामयिक विषयों पर संवाद, परिचर्चा आदि कार्यक्रम के साथ साथ चित्र कला, मूर्तिकला कला शिविर एवं छायाचित्र, टेराकोटा, सिरेमिक, कार्टून, पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इसमें देश के वरिष्ठ एवं युवा चित्रकारों, कलाकार, कला समीक्षक, कवि, लेखक, कहानीकार, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी सहित कला, साहित्य प्रेमियों का भारी जमावड़ा हुआ है।


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ