नेपाल में प्रचंड बने नये प्रधानमंत्री, मोदी ने दी बधाई | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

काठमांडू/नयी दिल्ली। नेपाल में राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने रविवार को पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। बताया जाता है कि श्री प्रचंड सोमवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसबीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नये प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल को ट्वीट करके बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि नेपाल का प्रधानमंत्री चुने जाने पर पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को हार्दिक बधाई। भारत और नेपाल के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं। हम इस दोस्ती को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

श्री मोदी ने श्री प्रचंड के साथ दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की ईच्छा व्यक्त की है। श्री मोदी ने ट्विटर पर बधाई संदेश में कहा,“नेपाल का प्रधानमंत्री चुने जाने पर @पीएम प्रचंड को हार्दिक बधाई। भारत और नेपाल का अनूठा संबंध, गहरे सांस्कृतिक संपर्काें और दोनों देशों की जनता के बीच घनिष्ठ संबंधां पर आधारित है।” श्री मोदी ने कहा है कि इस मैत्री को और मजबूत करने के लिए श्री प्रचंड के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ