मुंबई मनपा के विद्यार्थियों को किया जाएगा प्रशिक्षण| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • प्रशिक्षण को लेकर कौशल विकास,शिक्षा और मुंबई मनपा के बीच करार 
  • चरणबद्ध तरीके के विद्यार्थियों को किया जाएगा प्रशिक्षण,पहले चरण में 42 हजार विद्यार्थियों को किया जाएगा परीक्षण 

मुंबई। मुंबई मनपा के अंतर्गत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कुल के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिया जाएगा।विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस, स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की उपस्थिति में मंगलवार को  कौशल रोजगार उद्योजकता, महाराष्ट्र कौशल विकास सोसायटी, शिक्षा विभाग और मुंबई मनपा की शिक्षा समिति के साथ करार हुआ है। करारनामा होने के बाद कौशल विकास मंत्री लोढ़ा ने बताया की  विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण किया जाएगा। इसमें पहले 42 हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।मनपा द्वारा चयनित स्कूल के 15 वर्ष से अधिक विद्यार्थियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोढ़ा ने कहा कि मुंबई मनपा क्षेत्र में कुल  1 हजार 146 स्कूलों में से 249 स्कूलों के  नौवीं से दसवीं कक्षा के 41 हजार 774 छात्रों के लिए चरणबद्ध तरीके इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा उसके बाद योजना के सफल होने के बाद  छठी से आठवीं तक के 96 हजार 922 विद्यार्थियों को इस प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा। कौशल विकास मंत्री ने बताया की  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार छात्रों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वैश्वीकरण और कम्प्यूटरीकरण के कारण प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है। इन परिवर्तनों को अपनाना और एक ऐसी पीढ़ी का निर्माण करना आवश्यक है जो भविष्य के तकनीकी परिवर्तनों के अनुकूल हो। वर्तमान परिस्थिति में रोजगार के लिए उपयोगी प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक हो गया है। ऐसे में युवाओं में कौशल प्रशिक्षण के प्रति रुचि पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम को माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर लागू किया जाएगा। नए शैक्षणिक वर्ष से नगर पालिकाओं के चयनित विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से यह पहल शुरू की जाएगी। करारनामा के अनुसार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार विद्यार्थियों को कौशल विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा 249 स्कूल के विद्यार्थियों को चरणबद्ध  तरीके से महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास सोसायटी द्वारा कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के रूप में संबद्ध किया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से मनपा चयनित स्कूलों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) स्तर -4 तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

शैक्षिक नीति के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार स्कूली छात्रों को प्रदान किया जाना चाहिए। भारत सरकार की कौशल विकास नीति महाराष्ट्र स्टेट स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी के अनुसार, 15 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवारों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसी के अनुसार  चयनित मुंबई मनपा के  चयनित विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए चयनित बालक एवं बालिकाओं का पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास सोसायटी की ओर से तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ