नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। आखिरकार राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जमानत मिल ही गई। वह पिछले 13 महीने से जेल में थे। आर्थिक हेराफेरी के मामले में एक साल से आर्थर रोड जेल में बंद राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को राहत मिली है।
अनिल देशमुख को सीबीआई की विशेष अदालत ने जमानत दे दी है। उन्हें एक लाख की जमानत पर जमानत दी गई है। फिर भी अनिल देशमुख हिरासत में ही रहेंगे। सीबीआई की मांग के चलते अनिल देशमुख को और 10 दिनों तक रिहा नहीं किया जाएगा। वहीं अनिल देशमुख के कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जश्न मना रहे हैं।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ