यूपी में लाल चंदन की तस्करी करने वाला गैंग गिरफ्तार, पुष्पा मूवी देख आया था आइडिया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मथुरा। पुष्पा फिल्म में भले ही पुष्पा ने लाल चंदन की तस्करी की हो लेकिन असल जिंदगी में यह अपराध करना काफी मुश्किल है। उत्तर प्रदेश में पुष्पा फिल्म की तर्ज पर लाल चंदन की तस्करी करने वाली एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को पकड़ा है इसके पास से करीब एक करोड़ रूपये की कीमत का लाल चंदन मिला है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

लाल चंदन की लकड़ी आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाई गई थी। मथुरा-वृंदावन व अन्य शहरों में सप्लाई करना था। एसटीएफ, वन विभाग और थाना हाईवे पुलिस की टीम ने सोमवार रात को चेकिंग के दौरान सात आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि चार आरोपी फरार हो गए। सभी आरोपी दो कारों में सवार थे।

मथुरा, SSP, शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक गिरोह के 7 सदस्यों को पकड़ा गया है। ये एक अंतरराज्यीय गिरोह है। इनके पास से 563 किलोग्राम लाल चंदन बरामद हुई है। इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है। विधिक कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश से तस्करी करके इनोवा और होंडा सिटी कार में लाई जा रही लाल चंदन की लकड़ी राधा गुलमोहर सिटी के पास से पकड़ी गई है। बरामद 563 किग्रा लकड़ी के साथ तस्कर भी दबोचे गए हैं। तस्कर इसे वृंदावन और मथुरा समेत धार्मिक स्थलों पर सप्लाई करने वाले थे।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ