नया सवेरा नेटवर्क
सरायख्वाजा के चंबलतारा में हुई घटना
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चंबलतारा में गुरु वार की भोर मे ग्राम पंचायत सचिव पर मुंह बंाधे बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर कई वार कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रवीश कुमार मौर्या ब्लॉक रामपुर में ग्राम पंचायत सचिव पद पर तैनात हैं और वह अपने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर टहल रहे थे, इसी दौरान मुंह बांधे तीन लोग पहुंचे उस दौरान वह पास के मंदिर पर मौजूद थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया और उनके शरीर पर चाकू से कई वार किए। वह जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए भागे और घिरता देखकर बदमाश भाग गए। जानकारी होने पर पुलिस ने पीडि़त 42 वर्षीय रविश मौर्य को उपचार के लिए भर्ती कराया और पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इसके एक माह पूर्व इनके भाई पर बदमाशों ने फायरिंग भी कर दी थी लेकिन वह बच गए थे। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला का कहना है कि मंदिर के सीढ़ी को लेकर विवाद हुआ था, आरोप है अज्ञात लोगों ने इन पर हमला कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ