डिंपल यादव ने जसवंतनगर में किया रोड शो | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • बोलीं- नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग

इटावा। मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने शनिवार को जसवंतनगर में रोड शो किया। सपा का रोड शो रेल मंडी से शुरू होकर छिमारा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान जबरदस्त पुष्प वर्षा तथा डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे सुनाई दिए। साथ ही, शिवपाल सिंह-अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

इस दौरान सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह उपचुनाव नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग है। नेताजी ने ही मैनपुरी की कायापलट की है। जिले में दिखने वाला सारा विकास समाजवादियों की देन है। भाजपा बताए कि मैनपुरी के विकास के लिए क्या किया है। चुनावों का परिणाम ही देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।

उन्होंने कहा कि पहला चुनाव है, जिसमें नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी द्वारा कराए गए विकास कार्य उनकी हमेशा याद दिलाते रहेंगे। नेताजी को नेताजी मैनपुरी ने ही बनाया। पहली बार सांसद बने तो देश के रक्षा मंत्री बने। रक्षा मंत्री रहते हुए सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई यादगार निर्णय लिए।

नेताजी ने मैनपुरी को देश की राजनीति में पहचान दी। पुराने लोग जानते हैं कि लोकसभा क्षेत्र आज से 40 साल पहले कैसा था। नेताजी के प्रयास से ही मैनपुरी की कायापलट हुई है। समाजवादी सरकार ने हमेशा किसानों की और युवाओं की बात की। युवाओं को रोजगार दिया।

वहीं, जिनको रोजगार नहीं मिला उनको बेरोजगारी भत्ता भी दिया। मैनपुरी का विकास केवल समाजवादी ही कर सकते हैं। भाजपा तो केवल नफरत की राजनीति कर सकती है, जो हमेशा से कर रही है। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि जसवंतनगर की जनता इस उपचुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ