क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई  दिल्ली। टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है। वे दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। ऋषभ की कार रेलिंग से टकराने के बाद कार मे आग लग गई। जलती कार की खिड़की तोड़कर पंत को बाहर निकाला गया। पंत को पैर और माथे पर चोट लगी है। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रोड पर सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

खबर के मुताबिक पंत दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। वे रुड़की के हम्मदपुर झाल पहुंचे थे और वहीं कार का एक्सीडेंट हो गया। खबर के मुताबिक उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पंत के माथे, पीठ और पैर पर ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ऋषभ की प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है।

उत्तराखंड DG अशोक कुमार के मुताबिक, पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे। एक्सीडेंट के समय पंत कार में अकेले थे। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है।

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है। उन्होंने कहा जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा. जरूरत के हिसाब से सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उनके इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ