दिवंगत आईएएस की श्रद्धांजलि सभा में हुआ कंबल वितरण | #NayaSaveraNetwork
![]() |
कंबल वितरित करते सांसद व ब्लॉक प्रमुख |
नया सवेरा नेटवर्क
सांसद बीपी सरोज के साथ अन्य पदाधिकारियो ने दी श्रद्धांजलि
मछलीशहर,जौनपुर। क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सेवानिवृत आईएएस गंगादीन यादव की श्रद्धांजलि सभा में उनके आवास पर 500 गरीबों असहाय को कंबल वितरण के बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मछली शहर के सांसद बीपी सरोज ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगादीन यादव की पहचान क्षेत्र में उनके विकास कार्यों से होती है। वह विभिन्न पदों में रहते हुए भी जौनपुर के लिए सदैव विकास के विषय में सोचते रहे थे और वर्तमान में उनके छोटे भाई मछली शहर के ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव उनके द्वारा अधूरे कार्य को पूरा करेंगे। कार्यक्रम में मछलीशहर के ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव ने कहा कि मैं उनके बताए गए चिन्हों पर ही चलूंगा और क्षेत्र में विकास कार्य करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उनके भाई राजेश यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जयसवाल, राकेश जयसवाल, सपा विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव, गिरजा सरोज, विनोद सरोज, सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहकर श्रद्धांजलि दिए। इस मौके पर गरीबो और असहाय लोगो को कम्बल वितरण किया गया।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |