बिना अध्ययन के नहीं मिलती उपलब्धि:डॉ. सावित्री | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गुरु नानक कॉलेज की टीम ने विभागों का किया विजिट  

फोटो-5 संकाय भवन में विद्यार्थियों को संबोधित करतीं डॉ.सावित्री

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय परिसर के पर्यावरण विज्ञान विभाग में गुरु नानक महाविद्यालय चेन्नई के डीन एकेडमिक ऑफ साइंस डॉ.एस. सावित्री एवं डायरेक्टर रिसर्च डॉ प्रेम एम. मारन ने  शिक्षक एवं छात्रों से बुधवार को संवाद किया। विगत वर्ष गुरु नानक कालेज चेन्नई, तमिलनाडु के साथ शैक्षणिक गतिविधियों के परस्पर सहयोग हेतु एक एमओयू हस्ताक्षरित किया गया था। टीम ने एक दूसरे से पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे कार्य और प्रगति पर चर्चा की। डॉ. प्रेम ने पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन रिसर्च कराने हेतु विभाग को बधाई दी और यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में पर्यावरण के बच्चे और अच्छा कार्य कर सकते हैं। इस क्षेत्र में उन्होंने अपना सहयोग प्रदान करने की भी बात कही और साथ ही में पर्यावरण विज्ञान के बच्चों के सवालों से प्रभावित हुए। उन्होंने कुछ बच्चों को अपने यहां उच्च शिक्षा और रिसर्च हेतु लेने की इच्छा जाहिर की। डीन एकेडमिक ऑफ साइंस डॉ.एस. सावित्री ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए व्यक्ति को स्वयं आगे आना होगा जिस तरह खाने सोने और मनोरंजन करने का समय निर्धारित है उसी तरह पढ़ाई का भी समय निर्धारित होना चाहिए। बिना अध्ययन के कोई भी शिक्षा के क्षेत्र में महान उपलब्धि नहीं प्राप्त कर सकता है। इसके बाद टीम माइक्रोबायोलॉजी विभाग में गई और वहां के बच्चों के साथ बातचीत की। इसके बाद टीम ने वि·ाविद्यालय परिसर के कई विभागों को देखा। वह संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और विद्यार्थियों से बातचीत की। गुरु  नानक कॉलेज की टीम में मनजीत सिंह नायर, डॉ. स्वाति पालीवाल, डॉ एस. सावित्री, डॉ.सौम्यकांत सारंगी, डॉ. क्रिस्टी, डॉ डॉली, डॉ. प्रेम माथी मारन आदि शामिल थे। इस अवसर पर प्रो मानस पांडेय, प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ मनोज पांडेय, डॉ सुनील कुमार, डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय, डॉ. विवेक पांडेय, डॉ एस पी तिवारी, ऋषि श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ