 |
भवन पर लहराता फटा हुआ तिरंगा। |
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज,जौनपुर। 5 अगस्त पर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों ने अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे तो फहरा लिया लेकिन उसे उतत्त्रना भूल गए। जिसके कारण अब भी अनेक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगे लहरा रहे हैं। तिरंगे की स्थिति यह है कि वे धूप और हवा से मटमैले, गंदे हो गए हैं। कुछ तिरंगे तो फट भी गए हैं। भवन मालिकों की लापरवाही से तिरंगे का अपमान हो रहा है। यह स्थिति केराकत, मुफ़्तीगंज, डोभी और जलालपुर सहित अन्य ब्लाकों में भी आसानी से देखी जा सकती है। बीजेपी कार्यकर्ता पंकज कुमार राय ने इस संबंध में एसडीएम माज अख्तर से शिकायत की है। एसडीएम माज अख्तर ने लोगों से भवनों पर लगे फटे और गंदे हो चुके तिरंगे को ससम्मान उतारकर रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के भवन या दुकान पर फटे या गन्दी हालत में तिरंगा पाया जायेगा तो उसके खिलाफ विधि सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उल्लेखनीय है कि तिरंगा का अपमान करने वाले के खिलाफ भारतीय ध्वज आचार संहिता 2002 व राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा-2 के तहत कार्रवाई की जाएगी जिसमें 3 वर्ष की सजा व जुर्माने का प्रावधान है या फिर दोनों ही हो सकते हैं।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|